मऊ दो दिवसीय 'गंगा उत्सव-2026' संपन्न, रामघाट से गायघाट तक गूंजा नदियों के संरक्षण का संदेश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ दो दिवसीय 'गंगा उत्सव-2026' संपन्न, रामघाट से गायघाट तक गूंजा नदियों के संरक्षण का संदेश
मऊ दो दिवसीय 'गंगा उत्सव-2026' संपन्न, रामघाट से गायघाट तक गूंजा नदियों के संरक्षण का संदेश
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जिला गंगा समिति द्वारा मऊ में दो दिवसीय 'गंगा उत्सव-2026' का भव्य आयोजन किया गया। घाघरा नदी के रामघाट (दोहरीघाट) और तमसा नदी के गायघाट पर हुए इस आयोजन में दीपोत्सव, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाआरती का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं लोकगायिका मंजू चौहान के गीतों ने मन मोह लिया। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा सहित तमाम अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नदियों को स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




