लोकतंत्र पर हमला: सवाल पूछने पर रोहित तिवारी के साथ मारपीट लोकतंत्र का हनन, ब्राह्मण समाज का सीधा अपमान—सतीश कुमार पाण्डेय
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
लोकतंत्र पर हमला: सवाल पूछने पर रोहित तिवारी के साथ मारपीट लोकतंत्र का हनन, ब्राह्मण समाज का सीधा अपमान—सतीश कुमार पाण्डेय
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। क्या इस लोकतंत्र में सवाल पूछना भी अपराध बन चुका है? यूजीसी (UGC) जैसे गंभीर और जनहित से जुड़े विषय पर अपनी बात रखना या सरकार से जवाब मांगना क्या अब हिंसा को न्योता देना है? यह तीखे सवाल ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के प्रिंट मीडिया प्रभारी एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने रोहित तिवारी के साथ हुई मारपीट की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए व्यक्त किए।
एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और जनहित के मुद्दों पर शासन-प्रशासन से सवाल पूछने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। यूजीसी से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे पर जवाब देने के बजाय रोहित तिवारी पर हमला करना और थप्पड़ मारना सीधे तौर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने जैसा है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान पर हमला है, बल्कि यह ब्राह्मण समाज का भी सीधा अपमान है। सवाल पूछने की सजा हिंसा से देना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। सत्ता या प्रशासन को सवालों से भागने के बजाय उनका समाधान प्रस्तुत करना चाहिए।
ब्राह्मण विकास परिषद मऊ ने मांग की है कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि लोकतंत्र में जनता के अधिकारों की रक्षा हो सके और समाज का अपमान करने वालों को उचित सबक मिल सके।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




