न्यायालयीन विवाद में नया मोड़ धारा 116 के आदेश के खिलाफ रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पर स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
न्यायालयीन विवाद में नया मोड़ धारा 116 के आदेश के खिलाफ रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पर स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी, मऊ
न्यायालय में विचाराधीन वाद 'रमेश बनाम सुरेश' (धारा 209(ज), उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006) के सिलसिले में ग्राम जमीन सिपाह में एक महत्वपूर्ण स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई धारा 116 के अंतर्गत पूर्व में पारित आदेश के विरुद्ध दायर किए गए रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है।
निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों के लोग, स्थानीय लेखपाल किगेंद्र कुमार और उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने विवादित भूमि का बारीकी से मुआयना किया और दोनों पक्षों के तर्कों को परखा।
स्थलीय निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय ने इस मामले की पत्रावली को आगामी आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि न्यायालय इस रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पर क्या निर्णय सुनाता है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




