राज्य ललित कला एकदमी के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा ( राज्य मंत्री उतर प्रदेश शासन)
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
राज्य ललित कला एकदमी के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा ( राज्य मंत्री उतर प्रदेश शासन)
इलेक्ट्रॉनिक चैनल के वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ मौर्य के दादा चन्द्र भान मौर्य के निधन पर जताये शोक
सतीश कुमार पाण्डेय
कोपागंज मऊ। कोपा कोहना गांव निवासी व समाजसेवी अनिल मौर्य के पिता व इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ मौर्य के दादा चंद्रभान मौर्य का निधन गुरुवार के दिन सुबह उनके आवास पर हो गया । जिससे पत्रकारों व समाजसेवियों में शोक की लहर प्राप्त है। जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि चंद्रभान मौर्य का निधन हो गया है लोग उनके कोप कोहोना स्थित उनके निज आवास पर पहुंचकर सुख संवेदना आप प्रकट कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि चंद्रभान मौर्य क्षेत्र में एक जमींदार के रूप में जाने जाते रहे है। वे शिव पैलेस समेत कई संस्थानो के स्वामी रहें हैं। उनके सबसे बड़े पुत्र अनिल मौर्य जो घर पर रह कर के कार्य को देख भाल करते है तो उनके मझले व दूसरे पुत्र प्रोफेसर सुनील कुमार कुशवाहा जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ललित कला विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात है तो वहीं पर उनके सबसे छोटे सु-पुत्र सुधीर कुमार कुशवाहा नव सृजन इंटरनेशनल स्कूल के संचालन में अपनी महती भूमिका को निभा रहे है। वहीं इनके पौत्र सिद्धार्थ मौर्य के न्यूज़ समेत कई न्यूज़ चैनलों में अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। चंद्रभान मौर्य के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों में कला विशेषज्ञ अशोक कुमार, विनोद कुमार ( इंटर कॉलेज प्रवक्ता ) ज्ञान चंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, चंद्रमणि पांडेय, आदि लोग प्रमुख रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




