चन्द्रा इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकार मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सुनी समस्याएं, कवियों ने बांधा समां
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
चन्द्रा इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकार मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सुनी समस्याएं, कवियों ने बांधा समां
सतीश कुमार पाण्डेय
समारोह का विस्तृत विवरण
रविवार को शहर के चन्द्रा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में एक भव्य पत्रकार मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा रहे, जिनके साथ स्थानीय पत्रकारों का एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया।
पत्रकारों ने जनपद में पत्रकार संकुल और अन्य समस्याओं को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। इस पर ऊर्जा मंत्री ने सभी समस्याओं के जल्द और उचित निराकरण का पूरा आश्वासन दिया तथा पत्रकारों से आह्वान किया कि वे जनपद की किसी भी समस्या को बेहिचक उनके संज्ञान में लाएं।
प्रचार के बजाय काम में विश्वास मंत्री ए.के. शर्मा ने साझा किया कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बतौर सचिव उनके साथ काम करने के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलीं, जिनका प्रभाव उनके जीवन पर अब तक है। यही वजह है कि उनका विश्वास 'प्रचार के बजाय काम करने' में अधिक रहता है।
ऐतिहासिक दृष्टिकोण: उन्होंने कहा कि 1700 से 1800 ईस्वी के बीच भारत आए एक अमेरिकी अर्थशास्त्री ने यहां की उत्कृष्ट अर्थव्यवस्था का वर्णन किया था, लेकिन बाद के इतिहासकारों ने भारत के इतिहास को मरोड़कर नकारात्मक छवि प्रस्तुत की। वास्तव में भारत का इतिहास और उसकी अर्थव्यवस्था हमेशा से समृद्ध रही है।
कवि सम्मेलन में छाया रहा काव्य पाठ
समारोह के दूसरे चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में विभिन्न जिलों से पधारे प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया
डंडा बनारसी (हास्य कवि, बनारस)
नजर इलाहाबादी (प्रयागराज)
शंकर कैमुरी (वाराणसी)
वंदना शुक्ला (इलाहाबाद)
गुनगुन गुप्ता (देवरिया)
पंकज (गीतकार, वाराणसी)
पुरुषार्थ सिंह (मऊ)
संचालन कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन युवा कवि पंकज प्रखर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार एवं आयोजन के कर्ताधर्ता प्रवीण राय ने सभी आगंतुक पत्रकारों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने समारोह में अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए सभी पत्रकारों और अतिथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




