घोसी तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
घोसी तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ/घोसी
आज उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का औचक स्थलीय निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उनके साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज, कटिहारी के प्रधानाचार्य ओंकार भी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने लालमुनि देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पकड़ी बुजुर्ग और राजदेव कृषक इण्टर कॉलेज, सरायसादी का गहनता से भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान आगामी बोर्ड परीक्षा 2026-27 के सुचारु, व्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण संचालन को लेकर कुछ कमियां और आवश्यक सुधार परिलक्षित हुए, जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
विद्यालय प्रबंधनों को दिए गए कड़े निर्देश
उक्त के दृष्टिगत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आई समस्त कमियों को तत्काल दूर कराया जाए। परीक्षा केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे
बैठने की उचित व्यवस्था
प्रकाश एवं बिजली की सुचारु व्यवस्था
पेयजल की उपलब्धता
साफ-सफाई एवं स्वच्छता
सुरक्षा संबंधी पुख्ता इंतजाम
इन सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं और अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




