उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया कैंटाबिल शोरूम का भव्य उद्घाटन
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया कैंटाबिल शोरूम का भव्य उद्घाटन
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ / उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर कैंटाबिल (CANTABIL) शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि नए व्यावसायिक संस्थानों के खुलने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है और रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं।
इस शोरूम के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण फैशन परिधानों का एक नया विकल्प मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापक मोहम्मद आसिफ ने माननीय मंत्री जी का स्वागत किया और ग्राहकों को बेहतर उत्पाद व सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




