धान की फसल देखने खेत गए थे रामदरश यादव, बिजली विभाग के खिलाफ परिजनों ने थाने में दी तहरीर
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
धान की फसल देखने खेत गए थे रामदरश यादव, बिजली विभाग के खिलाफ परिजनों ने थाने में दी तहरीर
सतीश कुमार पाण्डेय
| इंदारा (कोपागंज)
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के अहिरपुरा पुरवा में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान रामदरश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामदरश यादव शनिवार की सुबह अपने खेत में धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से ही हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में वह आ गए।
काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनके पुत्र अभिषेक यादव सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें खोजते हुए खेत में पहुंचे। वहां अपने पिता को मृत अवस्था में पड़ा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोपागंज थाने में तहरीर दी है। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




