31 October 2026
मऊ साड़ी व्यापारियों की सुरक्षा और उद्योग के विकास के लिए उठी आवाज,
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ साड़ी व्यापारियों की सुरक्षा और उद्योग के विकास के लिए उठी आवाज,
एसआईटी गठन और जकार्ड मशीनों पर सब्सिडी की मांग
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के महासचिव शफीकुर रहमान कोठारी ने 29 अक्टूबर को जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक में साड़ी व्यापारियों की सुरक्षा और उद्योग के आधुनिकीकरण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।
उन्होंने व्यापारिक धोखाधड़ी रोकने के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन, 'एक जनपद एक उत्पाद' (ODOP) के तहत मऊ की साड़ी को उचित सुविधाएं दिलाने तथा इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड मशीनों पर सब्सिडी दिए जाने की मांग की।
जिलाधिकारी ने एसोसिएशन के साथ जल्द ही एक अलग बैठक कर इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




