31 October 2026
मऊ में कल लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, 44 विभागों के लगेंगे स्टॉल
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ में कल लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, 44 विभागों के लगेंगे स्टॉल
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशन तथा जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में 1 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे, नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, मऊ में बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में 44 सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ आमजन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, उनका लाभ तथा निःशुल्क विधिक सहायता और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




