डीएम के निर्देश पर एसडीएम घोसी का खाद एवं बीज केंद्रों पर छापा, स्टॉक और रेट का लिया जायजा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
डीएम के निर्देश पर एसडीएम घोसी का खाद एवं बीज केंद्रों पर छापा, स्टॉक और रेट का लिया जायजा
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी (मऊ): जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न खाद एवं बीज विक्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को सुलभता से खाद उपलब्ध कराना, निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाना था।
इस जांच अभियान में विपणन निरीक्षक शिशिर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) प्रदीप कुमार यादव तथा सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) अखिलेश कुमार प्रजापति की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने निम्नलिखित तीन प्रमुख केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
घोसी सहकारी क्रय-विक्रय समिति
इफ्को बाजार (पकड़ी बुजुर्ग, घोसी)
पूर्वांचल बीज भंडार (मझवारा मोड़, घोसी)
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने केंद्रों पर मौजूद खाद एवं बीज के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही, मौके पर मौजूद किसानों और खरीदारों से खाद की उपलब्धता और दरों के संबंध में पूछताछ की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं निर्धारित दर से अधिक वसूली तो नहीं की जा रही है।
जांच के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जहां ओवररेटिंग या अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही हो। अधिकारियों ने बिक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खाद की बिक्री शासन द्वारा तय दरों पर पारदर्शी तरीके से की जाए।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




