राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
एफएलसी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्यों का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की निरंतर क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा, निगरानी एवं रखरखाव के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, वेयरहाउस की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
एफएलसी कार्यों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित इंजीनियरों एवं टेक्नीशियनों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराए जाएं। उन्होंने कार्य की प्रत्येक प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, एसओसी, निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




