मऊ में एनपीएस संचय आउटरीच एवं पीएफआरडीए कार्यक्रम का आयोजन, एनपीएस के लाभों की दी गयी जानकारी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें
मऊ में एनपीएस संचय आउटरीच एवं पीएफआरडीए कार्यक्रम का आयोजन, एनपीएस के लाभों की दी गयी जानकारी
सतीश कुमार पाण्डेय
जनपद मऊ स्थित कम्युनिटी हॉल में आज एनपीएस संचय आउटरीच एवं पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, किसानों तथा बैंकिंग सेवाओं से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के प्रति जागरूक करना, योजना के लाभों की जानकारी देना तथा अधिक से अधिक लोगों को एनपीएस से जोड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम को अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) पवन कुमार मिश्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख शिव कुमार शुक्ला तथा डीडी नाबार्ड आरिफ ने संबोधित किया। इस दौरान अधिकारियों ने संयुक्त रूप से एनपीएस योजना की विशेषताओं, इसकी उपयोगिता तथा भविष्य में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।वक्ताओं ने बताया कि नियमित बचत और पेंशन संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। एनपीएस के माध्यम से पात्र व्यक्ति अपने भविष्य के लिए दीर्घकालिक बचत की योजना बना सकते हैं। उन्होंने लोगों को अपनी आय के अनुरूप बचत की आदत विकसित करने तथा बुढ़ापे में आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, एनपीएस से संबंधित जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने पर बल दिया गया।कार्यक्रम की द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें बैंक मित्रों तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों को एनपीएस के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों को एनपीएस खाता खुलवाने की प्रक्रिया समझाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।प्रशिक्षण का विशेष उद्देश्य बैंक मित्रों और सीएससी संचालकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक पेंशन योजनाओं की पहुंच को मजबूत करना रहा, ताकि आम नागरिकों के साथ-साथ जनपद के किसान भी एनपीएस के प्रति जागरूक होकर अपने भविष्य के लिए नियमित बचत कर सकें। इससे लोगों को पेंशन संबंधी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उपलब्ध बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक श्री पवन कुमार मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से एनपीएस के प्रति जागरूकता बढ़ाने, वित्तीय साक्षरता को प्रोत्साहित करने तथा आम नागरिकों एवं किसानों को भविष्य के लिए बचत करने हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया गया। एस मौके पर पीएफआरडीए अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चरनी,
सुविज्ञ राय आदि उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




