महिलाओं को शर्म नहीं.... समय पर इलाज की जरूरत - डॉ. यशिका सिंह
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
महिलाओं को शर्म नहीं.... समय पर इलाज की जरूरत - डॉ. यशिका सिंह
मऊ की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने "पूर्वी संसार" से बातचीत में साझा किए महिलाओं के रोगों से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स......
****************************
ओमप्रकाश गुप्त
संपादक .... पूर्वी संसार न्यूज कोपागंज मऊ
****************************
मऊ .... उत्तर प्रदेश
मऊ की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. यशिका सिंह ने "पूर्वी संसार" से बातचीत में महिलाओं के रोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. यशिका सिंह ने बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर खुलकर बात नहीं कर पातीं, जिसके कारण छोटी बीमारी भी बड़ा रूप ले लेती है।
"पूर्वी संसार" द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में डॉ यशिका ने कहा कि अनियमित मासिक धर्म, सफेद पानी (ल्यूकोरिया), पेट के निचले हिस्से में दर्द, बच्चेदानी में गाँठ, अण्डेदानी में सिस्ट, बाँझपन और मेनोपॉज के बाद की समस्याएं आम हैं, लेकिन समय पर जांच और इलाज से इनका पूरी तरह समाधान संभव है।
डॉ. यशिका सिंह ने दी ये सलाह .....
1. नियमित जांच..... हर महिला को साल में एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच जरूर करानी चाहिए।
2. सफाई का ध्यान..... पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
3. पोषण..... खून की कमी (एनीमिया) महिलाओं में बहुत आम है, इसलिए आयरन युक्त भोजन और हीमोग्लोबिन की जांच जरूरी है।
4. बाँझपन भ्रम नहीं..... बाँझपन केवल महिला की समस्या नहीं है, यह पुरुषों में भी हो सकती है। इसलिए दोनों की जांच जरूरी है। अब IUI और IVF जैसी आधुनिक तकनीक से निःसंतान दंपतियों को भी संतान सुख मिल रहा है।
डॉ. यशिका सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश है कि जनपद मऊ सहित पूर्वांचल की महिलाओं को बड़े शहरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधा अपने ही क्षेत्र में मिल सके, ताकि उन्हें इलाज के लिए भटकना न पड़े।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




