मऊ पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस आए 1,12,367/- रुपये
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस आए 1,12,367/- रुपये
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ: जनपद में साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घोसी की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी व प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के खाते में 1,12,367/- रुपये की ठगी गई धनराशि वापस कराई है।
क्या था पूरा मामला?
आवेदक संतोष कुमार यादव (पुत्र राजकुमार यादव, निवासी- जमालपुर मिर्जापुर, थाना घोसी, जनपद मऊ) का मोबाइल हैक कर 2,12,249/- रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत संख्या 23109260187881 दिनांक 22.09.2026 को दर्ज कराई गई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना घोसी की साइबर टीम ने तत्काल तकनीकी कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को समय रहते होल्ड करा दिया था। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दिनांक 28.10.2026 को पीड़ित के खाते में 1,12,367/- रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी)
उपनिरीक्षक दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी)
हेड ऑपरेटर अरविन्द यादव
महिला आरक्षी पुष्पलता पाण्डेय
महिला आरक्षी रुपा सिंह
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




