मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना कोपागंज क्षेत्र से 5 क्विंटल से अधिक अवैध पटाखों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना कोपागंज क्षेत्र से 5 क्विंटल से अधिक अवैध पटाखों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना कोपागंज क्षेत्र से 5 क्विंटल से अधिक अवैध पटाखों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ: जनपद के थाना कोपागंज पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 296/26, धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 व 288 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके कब्जे से 19 गत्ता और 7 प्लास्टिक की बोरियों में विभिन्न कंपनियों के कुल 516.350 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ, सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी राजकमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी उ0नि0 राजकमल, म0उ0नि0 प्रियंका सिंह, का0 रामबहादुर सरोज, का0 विवेक सिंह पटेल, हे0का0 मानिकराज यादव, का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह यादव, का0 उमेश यादव और म0का0 स्वाती मौर्या शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




