खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठान का किया गया निरीक्षण, अभिलेखों में मिली कमियां
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठान का किया गया निरीक्षण, अभिलेखों में मिली कमियां
सतीश कुमार पाण्डेय
आयुक्त महोदया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों की अनुज्ञप्तियों के सत्यापन हेतु विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेसर्स रिया मेडिकल स्टोर, निकट विजय सिनेमा हॉल, घोसी, जनपद मऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म स्वामी एवं विक्रय हेतु अनुमोदित व्यक्ति सचिन कुमार उपस्थित रहे।निरीक्षण में प्रतिष्ठान पर औषधि अनुज्ञप्ति प्रदर्शित नहीं पाई गई। भंडारित औषधियों में से तीन औषधियों के क्रय बीजक प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित औषधियों को परीक्षण हेतु नमूने के रूप में संकलित किया गया। इसके अतिरिक्त फर्म स्वामी द्वारा अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए स्वयं के अनुभव से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। हाल ही में जारी अनुभव प्रमाण पत्र, जो रुक्मानन्द मद्धेशिया के हित में जारी किया गया है, को भी सत्यापन हेतु प्रस्तुत नहीं किया गया। विभाग द्वारा संबंधित फर्म को संकलित औषधियों के क्रय बीजक उपलब्ध कराने हेतु पांच दिन का समय प्रदान किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में अंकित करते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई हेतु आख्या औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ को प्रेषित कर दी गई है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद के समस्त थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण एवं सत्यापन किए जाने तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही, संकलित औषधियों की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




