भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी, मऊ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-प्रभारी प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने की। इस दौरान प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी सहजानंद राय तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने बूथ स्तर पर संपर्क, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार गति देने पर जोर दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखना चाहिए। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी समन्वय और पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी सहजानंद राय ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरजीत सिंह,सुनील गुप्ता,होसला प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, दुर्गविजय राय, प्रवीण कुमार गुप्त, विजय नारायण शर्मा, नूपुर अग्रवाल, सचिंद्र सिंह, संजय पाण्डेय, राघवेन्द्र राय शर्मा, इन्द्रदेव भारती, प्रीतुलता पाण्डेय, संगीता द्विवेदी, पूजा राय, कृष्णकांत राय, रामानुजन सिंह, रामशरण चौहान, हिमांशु राय, रविन्द्र उपाध्याय, संजय मौर्य, सुनील दुबे, आकाश मल्ल, सुधीर सोनकर, रामप्रवेश राजभर, सुनील यादव, नीलम सर्राफ, अवधेश सोनकर, गिरीश नारायण राय, सन्नो गुप्ता, अनिल चौहान सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




