थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का सत्यापन अभियान जारी, नीलम मेडिकल हाल का किया गया निरीक्षण।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का सत्यापन अभियान जारी, नीलम मेडिकल हाल का किया गया निरीक्षण।
सतीश कुमार पाण्डेय
आयुक्त महोदया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों की अनुज्ञप्तियों के सत्यापन हेतु औषधि विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि सत्यापन के दौरान औषधि अनुज्ञप्ति में दर्ज प्रतिष्ठान की चौहद्दी, औषधियों के भंडारण हेतु पर्याप्त व्यवस्था, कम्पिटेन्ट पर्सन के अनुभव प्रमाण-पत्र की पुष्टि तथा अनुज्ञप्तिधारी द्वारा पृथक गोदाम होने अथवा न होने के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उसका सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही भवन स्वामियों से भी अपेक्षा की गई है कि वे अपने भवन अथवा दुकान में औषधि विक्रय प्रतिष्ठान एवं गोदाम संचालित होने की स्थिति में किरायेदार से वैध औषधि अनुज्ञप्ति के आधार पर औषधियों के क्रय-विक्रय एवं भंडारण की पुष्टि कर लें। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक द्वारा मेसर्स नीलम मेडिकल हाल, अतरारी दूंगी, मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय फर्म स्वामिनी एवं अनुज्ञप्ति पर विक्रय हेतु अनुमोदित व्यक्ति नीलम बर्नवाल उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान भंडारित औषधियों में से पांच औषधियों के क्रय बीजक प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित औषधियों की संपूर्ण मात्रा को परीक्षण हेतु नमूने के रूप में संकलित किया गया। इसके अतिरिक्त फर्म स्वामिनी द्वारा औषधि अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए स्वयं के अनुभव के संबंध में वांछित अभिलेख भी निरीक्षण के समय उपलब्ध नहीं कराए गए। औषधि निरीक्षक द्वारा फर्म को संकलित औषधियों के क्रय बीजक उपलब्ध कराने हेतु पांच दिन का समय प्रदान किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में अंकित करते हुए उसकी प्रति आवश्यक विभागीय कार्यवाही हेतु औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ को प्रेषित कर दी गई है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद के समस्त थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं सत्यापन पूर्ण होने तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही संकलित नमूनों की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।औषधि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि औषधियों के वैध क्रय-विक्रय, सुरक्षित भंडारण तथा अनुज्ञप्ति संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण एवं सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




