वादों के निस्तारण में तेजी लाएं और दोषियों को दिलाएं सजा जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें
वादों के निस्तारण में तेजी लाएं और दोषियों को दिलाएं सजा जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन
कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
अवैध पटाखा भंडारण व मानक से तेज डीजे बजाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सतीश कुमार पाण्डेय
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन ने सितंबर माह में विभिन्न न्यायालयों में निस्तारित वादों और उनके निर्णयों का ब्योरा प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने वादों के निस्तारण की धीमी प्रगति और दोषमुक्ति के अधिक मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अभियोजन अधिकारियों को प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के सख्त निर्देश दिए।
सितंबर माह के निस्तारित मामलों का ब्योरा:
अधीनस्थ न्यायालय: आईपीसी की विभिन्न धाराओं में कुल 118 वादों का निस्तारण हुआ (49 में सजा, 7 में रिहाई, 21 में सुलह, 30 सत्र न्यायालय सुपुर्द और 11 दाखिल-दफ्तर)।
लोक अदालत: राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 7,533 मुकदमों का निस्तारण (7,529 में सजा और 4 में रिहाई)।
सत्र न्यायालय: आईपीसी की विभिन्न धाराओं में 16 मुकदमों का निस्तारण (8 में सजा, 8 में रिहाई)। अन्य अधिनियमों के 11 मामलों में 2 में सजा व 9 में रिहाई हुई।
पॉक्सो मामलों में दोषमुक्ति पर मांगा स्पष्टीकरण:
पॉक्सो अधिनियम के तहत निस्तारित सभी 7 मामलों में अभियुक्तों के दोषमुक्त होने पर DM ने कड़ी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि 5 मामलों में गवाहों के मुकरने (पक्षद्रोहिता) और 2 में गुण-दोष के आधार पर दोषमुक्ति हुई है (जिनमें अपील की गई है)। जिलाधिकारी ने पक्षद्रोहिता के मामलों में नियमानुसार प्रदत्त मुआवजा वापसी की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पॉक्सो और ADJ प्रथम न्यायालय में दोषमुक्ति के अधिक मामलों को देखते हुए संबंधित अभियोजन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
त्योहारों को लेकर कड़े निर्देश: अवैध पटाखे और तेज डीजे पर होगी कार्रवाई
अवैध पटाखा भंडारण: दीपावली पर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ध्वनि प्रदूषण व डीजे पर शिकंजा: दशहरा में तेज डीजे पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर DM ने नाराजगी जताई और थाना प्रभारियों को मानक का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर डीजे सीज करने के निर्देश दिए।
चुनाव व सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान के आदेश:
आगामी चुनावों को देखते हुए सभी क्षेत्राधिकारियों को वाहनों की सघन चेकिंग, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर नोटिस तामील कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अवैध व जहरीली शराब के खिलाफ अभियान चलाने तथा दीपावली व छठ पर्व से पहले स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने को कहा गया।
बैठक में उपस्थिति:
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, डीजीसी व अभियोजन शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




