तहसील घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बीएलओ संग की बैठक, पेंडिंग फॉर्म्स और डुप्लीकेट मतदाताओं पर दिए कड़े निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
तहसील घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बीएलओ संग की बैठक, पेंडिंग फॉर्म्स और डुप्लीकेट मतदाताओं पर दिए कड़े निर्देश
घोसी (मऊ)। तहसील घोसी सभागार में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने विशेष अभियान की तिथियों—17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को प्राप्त हुए फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ को कड़े निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों पर आज ही अनिवार्य रूप से आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए।
इसके साथ ही एसडीएम ने निर्देशित किया कि यदि किसी भाग संख्या की मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम दोहरा (डबल) पाया जाता है, तो संबंधित मतदाता से ही फॉर्म-7 भरवाकर प्राप्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ ऐप के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया पर आज ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




