रे ऑफ ह्यूमैनिटी का निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप रे ऑफ ह्यूमैनिटी का निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप संपन्न: 1100 से अधिक लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, चेयरमैन अरशद जमाल ने की सराहनासंपन्न: 1100 से अधिक लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, चेयरमैन अरशद जमाल ने की सराहना
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें

रे ऑफ ह्यूमैनिटी का निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप संपन्न: 1100 से अधिक लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, चेयरमैन अरशद जमाल ने की सराहना
मऊ।
'रे ऑफ ह्यूमैनिटी' संस्था के तत्वावधान में IS पब्लिक स्कूल में एक विशाल निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इंसानियत की खिदमत और जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में मऊ और आसपास के क्षेत्रों से आए 1100 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं।
15 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीं सेवाएं
कैंप में शहर और आसपास के क्षेत्रों के 15 से अधिक प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं दीं। सुबह से ही मरीजों के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर 3 बजे तक अनवरत चलता रहा।
महिला विंग और टीम की एक महीने की मेहनत रंग लाई
आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए संस्था की टीम पिछले एक महीने से तैयारियों में लगी हुई थी। इस आयोजन की सफलता में 'रे ऑफ ह्यूमैनिटी' की महिला विंग का योगदान बेहद सराहनीय रहा। महिला विंग की सदस्यों ने तैयारियों से लेकर समापन तक पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ सक्रिय भूमिका निभाई।
पैसों की कमी से कोई इलाज से वंचित न रहे: अध्यक्ष जमाल अर्पण
संस्था के अध्यक्ष जमाल अर्पण ने कैंप की सफलता पर सभी डॉक्टरों, संस्था के सदस्यों, वार्ड सदस्यों, महिला विंग और IS पब्लिक स्कूल के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
"जब समाज के लोग भलाई और उत्थान के लिए एकजुट होते हैं, तभी एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है। हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि पैसों के अभाव में कोई भी व्यक्ति बेहतर चिकित्सकीय सलाह से वंचित न रहे।"
जमाल अर्पण जैसे समाजसेवी शहर के लिए गर्व की बात: चेयरमैन अरशद जमाल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल ने संस्था के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अध्यक्ष जमाल अर्पण के समाजसेवा के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निस्वार्थ भावना से काम करने वाले लोगों का मऊ शहर में होना गर्व का विषय है।
अंत में, संस्था की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगियों और चिकित्सकों का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार