जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की जनपद न्यायाधीश ने की समीक्षा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ
मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की जनपद न्यायाधीश ने की समीक्षा
मऊ,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ, संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आगामी 1 नवंबर 2026 को कम्युनिटी हॉल, मऊ में आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद न्यायाधीश ने शिविर की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की तथा आपसी समन्वय के साथ शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम, बाक़र शमीम रिज़वी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीहा वसीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, नगर क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आगामी मेगा शिविर में लगभग 44 विभाग एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर अपनी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। बैठक में शिविर से पूर्व आयोजित किए जाने वाले प्री-कैंप, विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान एवं पंजीकरण तथा मेगा शिविर के दिन उन्हें योजनाओं का लाभ वितरित किए जाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 1 नवंबर 2026 को कम्युनिटी हॉल, मऊ में आयोजित होने वाले मेगा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, अपनी पात्रता के अनुसार लाभ हेतु पंजीकरण कराएं तथा उपलब्ध विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उठाएं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




