राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी इनोवेशन फेस्ट में साकिब अली ने मऊ का नाम किया रोशन, 'Fillix टेक्नोलॉजी' को मिला प्रथम पुरस्कार
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
I.T.S इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय टेक
फेस्टिवल में मिली सफलता
राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी इनोवेशन फेस्ट में साकिब अली ने मऊ का नाम किया रोशन, 'Fillix टेक्नोलॉजी' को मिला प्रथम पुरस्कार
मऊ / ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित I.T.S इंजीनियरिंग कॉलेज में 23 और 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय 'टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल' में जनपद मऊ के साकिब अली ने अपनी सफलता का परचम लहराया है।
प्रतियोगिता की 'बिजनेस प्लान' कैटेगरी में 'Fillix टेक्नोलॉजी' ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी और ₹10,000 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।
Fillix टेक्नोलॉजी के सीईओ और फाउंडर मुदस्सीर आलम (पूर्व छात्र, गलगोटिया यूनिवर्सिटी) तथा को-फाउंडर साकिब अली (छात्र, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार स्वरूप ₹10,000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साकिब अली की इस उपलब्धि पर उनके पिता मुश्ताक अली मंसूरी ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। साकिब की इस सफलता से पूरे जनपद और स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों हरिराम यादव, सगीर अहमद, अब्दुल समद आदि ने साकिब को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




