मऊ के घोसी बूथ संख्या 112 पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ शिक्षक निर्वाचन मतदान, 82.38% दर्ज हुई वोटिंग
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ के घोसी बूथ संख्या 112 पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ शिक्षक निर्वाचन मतदान, 82.38% दर्ज हुई वोटिंग
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी (मऊ): स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय (बूथ संख्या 112) पर विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 का मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
यह पूरी मतदान प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (SDM) घोसी अशोक कुमार सिंह, ज़ोनल मजिस्ट्रेट/तहसीलदार न्यायिक (मोहम्मदाबाद गोहाना) धर्मेंद्र पांडेय (पीठासीन अधिकारी) तथा घोसी कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय की संयुक्त देखरेख और सतर्क निगरानी में कुशलतापूर्वक कराई गई।
मतदान के प्रमुख आंकड़े
निर्धारित समय: प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक
महिला मतदाता: 46
पुरुष मतदाता: 216
कुल पड़े मत: 262
कुल मतदान प्रतिशत: 82.38%
प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के चलते मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, और शिक्षकों ने निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




