जनपद के किसानों को रबी फसलों के बीज पर मिलेगा अनुदान, ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जनपद के किसानों को रबी फसलों के बीज पर मिलेगा अनुदान, ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य
समय से बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर कराएं बुकिंग: उप कृषि निदेशक
सतीश कुमार पाण्डेय
उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया है कि आगामी रबी फसल की बुवाई के लिए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न फसलों के बीज का वितरण अनुदान पर किया जा रहा है। जनपद में कुल 13,995 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें गेहूँ 13,010 कुंतल, चना 201.6 कुंतल, मटर 86 कुंतल तथा सरसों 07 कुंतल बीज शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सामान्यतः बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। इसके अतिरिक्त चना एवं मटर में 08 वर्ष से कम आयु की प्रजातियों पर 75 प्रतिशत तथा 10 वर्ष से कम आयु की प्रजातियों पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है। इसी प्रकार मसूर की 08 वर्ष से कम आयु की प्रजातियों पर शत-प्रतिशत तथा 10 वर्ष से कम आयु की प्रजातियों पर 75 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि विभाग में पंजीकृत किसानों को बीज का वितरण ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर किया जा रहा है। अतः सभी किसान भाई समय से बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य रूप से करा लें। समय से बुकिंग नहीं कराने पर बीज प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है, जिससे रबी फसलों की बुवाई भी प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अपने किसान पंजीकरण के माध्यम से कृषि विभाग के निम्नलिखित पोर्टल पर बीज की ऑनलाइन बुकिंग सुनिश्चित करें—https://agridarshan.up.gov.in/ https://agriculture.up.gov.in/ ऑनलाइन बुकिंग करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान अपने संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अथवा प्रभारी राजकीय कृषि गोदाम से संपर्क कर सकते हैं। कृषक बंधुओं से अपील है कि समय से बीज की बुकिंग कराकर आगामी रबी फसल की बुवाई के लिए आवश्यक बीज सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




