आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन 26 अक्टूबर से
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन 26 अक्टूबर से
सतीश कुमार पाण्डेय
जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों का सत्यापन 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विकास भवन स्थित सभागार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय कक्ष में किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 को विकासखंड बड़रांव, दोहरीघाट, फतहपुर मंडाव, घोसी, कोपागंज, शहर, मुहम्मदाबाद गोहना, परदहां, रानीपुर एवं रतनपुरा के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अथवा छूट गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 29 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सत्यापन के संबंध में उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित मोबाइल नंबर पर फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इस कार्य के लिए विभागीय कर्मचारियों को अधिकृत किया गया है, जिनका विवरण निम्नवत है—
आशुतोष कुमार 9452655147, वैभव सिंह 9517550904, अभिषेक शर्मा 7007660622 एवं ओमप्रकाश राम 7307259877 द्वारा सूचित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षिक योग्यता के मूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र, सक्षम स्तर से निर्गत निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी। विधवा महिला अभ्यर्थियों को पति का मृत्यु प्रमाणपत्र तथा तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों को सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
इसके अतिरिक्त आधार कार्ड की मूल प्रति, दो नवीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों का एक सेट साथ लाना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर सभी आवश्यक मूल अभिलेखों और छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




