मेले में बिछड़ीं दो मासूम बच्चियां, घोसी पुलिस ने परिजनों से मिलाया
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मेले में बिछड़ीं दो मासूम बच्चियां, घोसी पुलिस ने परिजनों से मिलाया
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी, मऊ। दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को मधुबन मोड़ पर आयोजित भव्य मेले में घोसी पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता देखने को मिली। मेले की भीड़ में परिजनों से बिछड़ीं दो अलग-अलग बच्चियों को पुलिस टीम ने सकुशल उनके परिवारों से मिलाया। पुलिस की इस तत्परता की लोगों ने सराहना की।
हर साल की तरह इस बार भी मधुबन मोड़ पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर भव्य मेले का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। उपनिरीक्षक ऋचा सोनी अपनी टीम के साथ लगातार मेले में गश्त कर रही थीं। वहीं क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र भूषण तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्रनाथ राय भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
इसी दौरान मेले में अपने परिजनों से बिछड़ीं दो बच्चियां महिला पुलिसकर्मियों के पास पहुंचीं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों के परिजनों का पता लगाया और उन्हें सकुशल उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया।
बच्चियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ बिछड़ी बच्चियों को परिवार से मिलाने की पुलिस की पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




