मऊ का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला सकुशल संपन्न, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूरी टीम के साथ रहे मुस्तैद
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला सकुशल संपन्न, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूरी टीम के साथ रहे मुस्तैद
जिला प्रशासन एवं पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और बेहतर समन्वय से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
दशहरा पर्व के अंतर्गत जनपद मऊ का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा पूरी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी।
ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी सतर्कता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




