तमसा के पावन तट पर माता की प्रतिमा का विसर्जन, नम आँखों से भक्तों ने दी विदाई
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
तमसा के पावन तट पर माता की प्रतिमा का विसर्जन, नम आँखों से भक्तों ने दी विदाई
तमसा के पावन तट पर मां की आरती करते हुएप्रगति शील दुर्गा पूजा समिति के सदस्यगण
हर बार कुछ अगल कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है प्रगति शील दुर्गा पूजा समिति कोपागंज
सतीश कुमार पाण्डेय
कोपागंज / मऊ। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद नगर कोपागंज क्षेत्र में स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों में विराजी माँ दुर्गा की चौदह प्रतिमाओ का विसर्जन तमसा नदी के पावन तट पर किया गया।
विसर्जन के दौरान भक्तों में भारी उत्साह के साथ-साथ विदाई की भावुकता भी देखने को मिली। "बोलो दुर्गा मैया की जय" के जयकारों से पूरा तमसा तट गूँज उठा।
नगर के विभिन्न स्थानों से डीजे और बैंड बाजे के साथ माता की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजाकर तमसा तट तक ले जाया गया। वहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद माता की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा। विसर्जन के साथ ही इस साल के दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया और भक्तों ने नम आँखों से माता से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मिथलेश कुमार सिंह, इंजीनियर नवीन कुमार सिंह, अमन मिश्र, लक्की मिश्र, किशन, अमन, नितिन, आशुतोष गुप्ता,गोलू, प्रहलाद मद्धेशिया,मोहन मद्धेशिया, सत्यम, गुड्डु विश्वकर्मा, सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहें।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




