जिलाधिकारी ने रामघाट एवं अतरारी घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन के दिए निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने रामघाट एवं अतरारी घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन के दिए निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ दोहरीघाट स्थित रामघाट तथा मोहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी के तट पर स्थित अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा नदी में उचित दूरी पर मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना से बचाव के लिए पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
दोहरीघाट स्थित रामघाट के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी घोसी एवं अधिशासी अधिकारी दोहरीघाट तथा मोहम्मदाबाद गोहना स्थित अतरारी घाट के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




