जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मूर्ति विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियां दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मूर्ति विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियां दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र के साथ जनपद में मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी मूर्ति विसर्जन घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा बेहतर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिन सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मणिभूषण तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




