मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का 19 अक्टूबर को हुआ प्रकाशन, 22 अक्टूबर तक आपत्ति एवं सुझाव दे सकते हैं जनपदवासी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का 19 अक्टूबर को हुआ प्रकाशन, 22 अक्टूबर तक आपत्ति एवं सुझाव दे सकते हैं जनपदवासी
सतीश कुमार पाण्डेय
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बताया कि जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन के पश्चात आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर 19 अक्टूबर 2026 को उसका प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 353-मधुबन, 354-घोसी, 355-मोहम्मदाबाद गोहना (अनुसूचित जाति) तथा 356-मऊ में मतदेय स्थलों के संभाजन के उपरांत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधानों के अंतर्गत आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची प्रकाशित की गई है।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव देना हो, तो वह 22 अक्टूबर 2026 तक संबंधित तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना आपत्ति पत्र या सुझाव उपलब्ध करा सकता है।
उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों को निर्धारित समयावधि में संबंधित कार्यालयों में प्रस्तुत किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




