मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने रामघाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने रामघाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश
घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट स्थित रामघाट पर तैयारियों का लिया जायजा,
महिला-पुरुष पुलिस बल की होगी तैनाती, यातायात के लिए रूट निर्धारित
सतीश कुमार पाण्डेय
दोहरीघाट, मऊ। मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने दोहरीघाट स्थित रामघाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पंचायत, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
रामघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और आवागमन को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क है। एसडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हर प्वाइंट पर रहेगी पुलिस की नजर
प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी निर्धारित प्वाइंटों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
यातायात व्यवस्था के लिए रूट निर्धारित
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आमजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात के लिए रूट निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य विसर्जन के दौरान आवागमन को सुचारु बनाए रखना और अनावश्यक जाम की स्थिति से बचना है।
प्रशासन की प्राथमिकता मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




