नई बाजार अंडरपास के पास से पुलिस ने पकड़ा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,
नई बाजार अंडरपास के पास से पुलिस ने पकड़ा
दोहरीघाट, मऊ।
दोहरीघाट थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोमवार, 19 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए फरसरा खुर्द निवासी रविकान्त (30) पुत्र रामप्रसाद को नई बाजार अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दोहरीघाट पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 में वांछित अभियुक्त रविकान्त को गिरफ्तार किया।
उक्त मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 137(2) और 65 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5(1)/6 के तहत दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त फरसरा खुर्द, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ का निवासी है। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य और कांस्टेबल वृजभूषण शामिल रहे। तीनों थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ में तैनात हैं।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




