विधान परिषद सदस्य निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन में समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस कार्मिकों की ब्रीफिंग की।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
विधान परिषद सदस्य निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस कार्मिकों की ब्रीफिंग की
विधान परिषद सदस्य निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन में समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस कार्मिकों की ब्रीफिंग की।
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों से सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को अवगत कराया। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके दायित्वों एवं कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं तथा अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




