मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में दावे एवं आपत्तियां शीघ्र उपलब्ध करा दे राजनीतिक दल:- जिला अधिकारी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में दावे एवं आपत्तियां शीघ्र उपलब्ध करा दे राजनीतिक दल:- जिला अधिकारी
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन की कार्यवाही निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण की जाएगी। इसके लिए मतदेय स्थलों का संभाजन एवं पुनर्गठन 02 नवंबर, 2026 तक पूरा किया जाना निर्धारित है। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करें, ताकि पुनरीक्षण की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके।उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में दो से तीन दिनों के भीतर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित दावे, आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला अधिकारी प्रवेंद्र कुमार ,समस्त उप जिलाधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




