फोरलेन किनारे नाले में मिला युवक का शव, मौत से मचा हड़कंप
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
फोरलेन किनारे नाले में मिला युवक का शव, मौत से मचा हड़कंप
हाजीपुर के पास नाले में गिरने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण
घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर के समीप रविवार शाम फोरलेन किनारे एनएचएआई के नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाले से शव निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान आशीष चौरसिया पुत्र दिनेश चौरसिया निवासी लिलारी भरौली, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में बताई गई है। रविवार शाम करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




