हर युग में होती रही है शक्ति की पूजा, बदले हैं केवल रूप और क्षेत्र
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
हर युग में होती रही है शक्ति की पूजा, बदले हैं केवल रूप और क्षेत्र
संघ के पथ संचलन में दिखा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संगम, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
घोसी। हर युग में शक्ति की पूजा होती रही है, केवल उसके रूप और क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अपने गुण, शील और चरित्र के आधार पर समाज में अलग पहचान बना रहे हैं। संघ हिंदू समाज को जागृत करने के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। ये बातें रविवार देर शाम घोसी नगर के बड़ागांव पश्चिमी में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला बौद्धिक प्रमुख बिंदुकांत जी ने कहीं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजयादशमी पर आयोजित कार्यक्रम में बौद्धिक उद्बोधन के बाद स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन निकाला। पथ संचलन मझवारा मोड़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर से शुरू होकर मझवारा मोड़, सिनेमा हॉल, तहसील मुख्यालय, मधुबन मोड़ होते हुए बड़ागांव पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
जिला बौद्धिक प्रमुख बिंदुकांत जी ने कहा कि संघ समाज में राष्ट्रभावना, अनुशासन, एकता और सेवा के संस्कार स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। 101 वर्षों की यात्रा में संघ ने समाज के विभिन्न वर्गों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने का प्रयास किया है। विजयादशमी पर निकाला गया पथ संचलन संगठन शक्ति, सामाजिक समरसता और आत्मगौरव का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिला कार्यवाह भुवेश कृष्ण श्रीवास्तव, वैद्य मनोज, वैद्य कन्हैया, नगर कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा, अरुण वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, राजकुमार, गोपीचंद, पंकज श्रीवास्तव, सर्वेश्वर, आनंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




