डा. रामविलास भारती को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, दलों की सीमाएं टूटीं
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें
डा. रामविलास भारती को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, दलों की सीमाएं टूटीं
ध्रुव कुमार त्रिपाठी बोले- डा. रामबिलास भारती का जाना समाज के लिए घातक, डा. लक्ष्मण यादव ने बताया एक युग का अंत
,सामाजिकता के प्रतीक थे डा रामविलास भारती - मनोज राय
घोसी। गोल्ड मेडलिस्ट एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्व. डा. रामविलास भारती की स्मृति में रविवार को उनके पैतृक गांव माछिल जमीन माछिल में आयोजित आदरांजलि, श्रद्धांजलि एवं सांत्वना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के सम्मान और समाज में उनके व्यापक प्रभाव को दर्शाया। उनके निधन पर शोक जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि डा. रामविलास भारती का जीवन शिक्षा, सामाजिक चेतना और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डा. रामविलास भारती का जाना समाज के लिए घातक क्षति है। उन्होंने अपने विचारों, ज्ञान और सामाजिक कार्यों से लोगों को जागरूक करने का काम किया। उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डा. लक्ष्मण यादव ने कहा कि डा. भारती का निधन समाज के एक युग का अंत है। उनके विचार और सामाजिक सरोकार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय और विजय कुमार राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय तथा ब्लाक प्रमुख डा. रामकृष्ण यादव,पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने भी डा. रामबिलास भारती के व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न विचारधाराओं और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व राजनीतिक सीमाओं से ऊपर होते हैं। डा.रामबिलास भारती के प्रति लोगों की यह एकजुटता उनके सामाजिक सम्मान की परिचायक रही।
डा. रामविलास भारती की धर्मपत्नी शशि प्रभा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्थाओं में निशांत भारती, शशांक भारती, शिवचंद राम, डा. अशोक कुमार, विद्यासागर, अजय कुमार, सुशांत भारती, विनय कुमार, रामअवध राव और रामभवन सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
इस अवसर पर विवेक कुमार रानू, रुपेंद्र भारती,सीमांत भारती, पीडी टंडन, डा. ओमप्रकाश राव, डा. अरुण कुमार, उषा देवी, डा. सुधा, शारदा देवी, मीना देवी, विनीत कुमार, प्रजांत भारती, अनिल कुमार, देवविकांत, इंजीनियर प्रियांशु, अमरजीत कुमार, डा. भारत भूषण, हर्ष, नूतन भारती, शीला, पुष्पा, शीबा, नरगिस, अंकिता, इशिका, हर्षिता, श्रेया, सुशीला, गौतम बुद्धप्रिया, महेश, बलवंत, परशुराम और बालकरण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।-
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




