डॉक्टर सोनेलाल पटेल साहब सामाजिक न्याय के पुरोधा थे .....मुश्ताक अली मंसूरी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
डॉक्टर सोनेलाल पटेल साहब सामाजिक न्याय के पुरोधा थे .....मुश्ताक अली मंसूरी
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
इंदारा (मऊ)आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को मंसूरी समाज कल्याण समिति एवं अपना दल एस कैंप कार्यालय करीमाबाद( इंदारा )पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर बैठक आयोजित किया गया .सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए अपना दल एस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मीडिया सचिव अल्पसंख्यक मंच जनाब मुस्ताक अली मसूरी जी ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल साहब ने सोई हुई कॉम में राजनीतिक चेतना पैदा कर अपने अधिकारों के लिए जगाया. अली ने कहा कि दो सोनेलाल पटेल साहब सामाजिक न्याय एवं समानता के पुरोधा थे और इन्होंने दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक की राजनीतिक भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया श्री अली ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल के विचारधारा और सोच को बड़े ही निपुणता और सहजता के साथ आदरणीय दीदी अनुप्रिया पटेल जी आगे ले जाने का काम कर रही हैं इस अवसर पर लोगों से आह्वान किया कि आदरणीय दीदी अनुप्रिया पटेल जी से जुड़ने की आवश्यकता है जिससे कि सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूती प्रदान हो सके . .इस अवसर पर अफजल अlलम मंसूरी कौशर अली मंसूरी आबिद अली मंसूरी दानिश खान इनामुल हक सगीर अहमद अतहर सहित अपना दल एस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




