घोसी तहसील में लगा विशेष पिंक समाधान दिवस, महिलाओं की सुनी गईं शिकायतें
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
घोसी तहसील में लगा विशेष पिंक समाधान दिवस, महिलाओं की सुनी गईं शिकायतें
आठ प्रार्थना पत्र मिले, तीन का मौके पर निस्तारण; मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
घोसी,मऊ। महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को घोसी तहसील परिसर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत विशेष पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की। कुल आठ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया जबकि पांच प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई शेष रही।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शिकायतों की जांच कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया अपनाई गई। साथ ही महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध पुलिस सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पुस्तिकाएं वितरित की गईं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक जशोदा, महिला कांस्टेबल प्रीति पांडेय, आरती सरोज, संगीता यादव, स्वाति सिंह और साक्षी सिंह मौजूद रहीं।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




