साइबर ठगी के खिलाफ घोसी पुलिस की कार्रवाई, पीड़ित को वापस मिले 50 हजार रुपये
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
साइबर ठगी के खिलाफ घोसी पुलिस की कार्रवाई, पीड़ित को वापस मिले 50 हजार रुपये
दोस्त बनकर 70 हजार रुपये की लगाई थी चपत, साइबर टीम ने रकम होल्ड कराकर दिलाई राहत
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
घोसी,मऊ। साइबर ठगी के खिलाफ घोसी पुलिस की साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 50 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। दोस्त बनकर ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
घोसी थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी राजू पुत्र शीतलदान निषाद के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने दोस्त बनकर 70 हजार रुपये की ठगी की थी। पीड़ित ने 18 अगस्त 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर घोसी साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की कुछ धनराशि होल्ड करा दी। इसके बाद 16 अक्टूबर को पीड़ित को 50 हजार रुपये वापस करा दिए गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय के नेतृत्व में की गई।
साइबर टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी), उपनिरीक्षक दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी), हेड ऑपरेटर अरविंद यादव, महिला आरक्षी पुष्पलता पाण्डेय और महिला आरक्षी रूपा सिंह शामिल रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




