लक्ष्मण ने सूर्पणखा की काटी नाक, श्रीराम ने किया खर-दूषण का वध
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
लक्ष्मण ने सूर्पणखा की काटी नाक, श्रीराम ने किया खर-दूषण का वध
गोठा की ऐतिहासिक रामलीला में पंचवटी लीला का हुआ सजीव मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल
दोहरीघाट, मऊ। क्षेत्र के गोठा गांव की ऐतिहासिक रामलीला में गुरुवार को चौथे दिन पंचवटी लीला, सूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध का सजीव मंचन किया गया। मंडी प्रांगण में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि वनवास के समय भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में निवास कर रहे थे। इसी दौरान राक्षसी सूर्पणखा वहां पहुंचती है और भगवान श्रीराम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम उसे लक्ष्मण के पास जाने को कहते हैं। इसके बाद सूर्पणखा लक्ष्मण के पास पहुंचकर विवाह का प्रस्ताव रखती है, लेकिन लक्ष्मण उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देते हैं।
इससे क्रोधित होकर सूर्पणखा माता सीता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती है। यह देखकर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। अपमानित सूर्पणखा अपने भाई खर-दूषण के पास पहुंचकर पूरी घटना बताती है। इसके बाद खर-दूषण भगवान श्रीराम से युद्ध करने पहुंचते हैं। युद्ध के दौरान श्रीराम अपने पराक्रम से दोनों राक्षसों का वध कर देते हैं। इस दृश्य का कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से मंचन किया, जिसे देखकर दर्शकों ने जयकारे लगाए।
रामलीला के मंचन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय और धर्म की रक्षा का संदेश दिया गया। ऐतिहासिक रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कलाकारों के सजीव अभिनय और संवादों ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य संजय उपाध्याय विनय गुप्ता अजय उपाध्याय आकाश गुप्ता पवन उपाध्याय चंदन गुप्ता ओम नारायण गुप्ता संजय सैनी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




