मऊ नवरात्रि और दशहरा पर्व पर खाद्य सुरक्षा विमऊ नवरात्रि और दशहरा पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, Blinkit स्टोर से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे समेत 6 नमूने संग्रहितभाग की बड़ी कार्रवाई, Blinkit स्टोर से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे समेत 6 नमूने संग्रहित
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ नवरात्रि और दशहरा पर्व पर खाद्य सुरक्षा विमऊ नवरात्रि और दशहरा पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, Blinkit स्टोर से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे समेत 6 नमूने संग्रहितभाग की बड़ी कार्रवाई, Blinkit स्टोर से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे समेत 6 नमूने संग्रहित
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी जनपद मऊ के निर्देशानुसार, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज जनपद स्थित Blinkit Store का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों में संदेह पाए जाने पर कुल 6 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
निरीक्षण के दौरान संग्रहित किए गए नमूने
मानक गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच के लिए प्रतिष्ठान से निम्नलिखित नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए
कुट्टू का आटा 2 नमूने (सदेह के आधार पर)
सिंघाड़े का आटा 2 नमूने (संदेह के आधार पर)
1 नमूना
1 नमूना
Blinkit स्टोर में पाई गई प्रमुख कमियां
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय मंजूषा सिंह के नेतृत्व में गठित टीम (जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, अजीत कुमार त्रिपाठी और ओम प्रकाश यादव शामिल रहे) द्वारा की गई जांच के दौरान प्रतिष्ठान में निम्नलिखित गंभीर अनियमितताएं पाई गईं
खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने वाले कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए।
खाद्य एवं अखाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था।
उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र (Consumer Complaint Redressal Mechanism) को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता पाई गई।
कार्मिकों द्वारा हेड कवर, हैंड ग्लव्स और एप्रन का उपयोग नहीं किया जा रहा था।
मौके पर खाद्य पदार्थों से संबंधित कोई भी क्रय रसीद प्रस्तुत नहीं की गई।
डिलीवरी से जुड़े राइडर्स का पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
आगामी विधिक कार्रवाई
उपरोक्त कमियों और अनियमितताओं के दृष्टिगत ई-कॉमर्स स्टोर Blinkit को सुधार हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है और सुधार सूचना की संस्तुति कर दी गई है। इसके साथ ही, संग्रहित किए गए सभी 6 नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला में प्रेषित किया जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




