घाघरा नदी पुल से कूदे व्यक्ति को पुलिस और नाविक ने बचाया
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
घाघरा नदी पुल से कूदे व्यक्ति को पुलिस और नाविक ने बचाया
प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह की तत्परता से पुराने पुल बड़हलगंज के पास सकुशल निकाला गया व्यक्ति
दोहरीघाट, मऊ।थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित घाघरा नदी पुल से नदी में कूदे एक व्यक्ति की जान पुलिस और स्थानीय नाविक की सूझबूझ से बच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय नाविक की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को पुराने पुल बड़हलगंज के पास से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की इस तत्परता और मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शाम में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह को सूचना मिली कि नई बाजार स्थित घाघरा नदी पुल से एक व्यक्ति नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। इस दौरान स्थानीय नाविक नागे उर्फ बृजेश ने पुलिस की मदद की। पुलिसकर्मियों और नाविक ने संयुक्त रूप से नदी में तलाश एवं बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद नदी में डूब रहे व्यक्ति को पुराने पुल बड़हलगंज के पास सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
गोरखपुर जनपद का निवासी है बचाया गया व्यक्ति
नदी से सुरक्षित निकाले गए व्यक्ति की पहचान विजय कुमार पुत्र चौधरी, निवासी मधपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद पुलिस की ओर से उसकी प्राथमिक देखभाल की जा रही है। साथ ही उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्थानीय नाविक द्वारा समय रहते किए गए प्रयास से एक व्यक्ति की जान बच गई। घटना के दौरान पुलिस की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




