मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, दोहरीघाट में पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूकता
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, दोहरीघाट में पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूकता
शारदीय नवरात्रि पर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा, अधिकारों व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
संवाददाता एक संदेश
दोहरीघाट, मऊ। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सोमवार को दोहरीघाट में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोहरीघाट कस्बा के मातेश्वरी धाम में आमजनमानस, महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
जागरूकता के दौरान बैनर और पोस्टर के माध्यम से महिला सुरक्षा, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और पुलिस हेल्पलाइन के बारे में बताया गया।
उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति ने महिलाओं और युवतियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में चुप न रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए महिला अपराधों की रोकथाम में समाज की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान महिला कांस्टेबल नेहा सिंह रिया चौरसिया राधा कुमारी ममता कुमारी सहित मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




