गोंठा रामलीला में राम वनगमन का दृश्य देख भावुक हुए भक्त, नम हुईं आंखें
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
गोंठा रामलीला में राम वनगमन का दृश्य देख भावुक हुए भक्त, नम हुईं आंखें
कैकई के दो वरदान से बदली अयोध्या की कहानी, 14 वर्ष के वनवास पर निकले प्रभु श्रीराम
दोहरीघाट, मऊ।
क्षेत्र के गोंठा गांव की ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार की शाम चार बजे प्रथम दिन राम वनगमन लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की आरती से हुआ। भगवान श्रीराम के वनगमन का दृश्य देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
कैकई के दो वरदान से वनवास गए श्रीराम
रामलीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ अपनी वृद्धावस्था को देखते हुए भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का निर्णय लेते हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मंथरा रानी कैकई को भड़काती है। इसके बाद कैकई कोप भवन में जाकर राजा दशरथ से दो वरदान मांगती हैं। पहले वरदान में भरत का राज्याभिषेक और दूसरे में भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं।
कैकई की मांग सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो जाते हैं, लेकिन भगवान श्रीराम पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए वन जाने का निर्णय लेते हैं। माता सीता और लक्ष्मण जी भी उनके साथ वन जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। राम वनगमन के इस मार्मिक दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय की दर्शकों ने सराहना की।
हनुमानगढ़ी मंदिर में हुई भव्य आरती
लीला के समापन पर हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य आरती संपन्न हुई। इस दौरान आचार्य संजय उपाध्याय, रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय उपाध्याय, महामंत्री सिंटू गुप्ता, पवन उपाध्याय, आयुष गुप्ता, नितेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, चंदन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मनोज राय और संजय सैनी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




