उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह के 15 वर्षीय भतीजे का निधन तहसील सभागार में आयोजित हुई शोक सभा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह के 15 वर्षीय भतीजे का निधन तहसील सभागार में आयोजित हुई शोक सभा
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी (मऊ): घोसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के 15 वर्षीय भतीजे यश का दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल में निधन हो गया है। यश पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। विशेष रूप से यह दुखद स्थिति है कि यश और उनके पिता (जिन्हें लकवा था) दोनों का इलाज उसी अस्पताल में एक साथ चल रहा था। इस अपूर्व क्षति पर घोसी तहसील के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी न्यायिक सत्य प्रकाश और तहसीलदार अनीश सिंह ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान राजस्व विभाग, तहसील प्रशासन और अधिवक्ता संघ के कई प्रमुख लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उपस्थित रहे।
शोक सभा में पेशकार आशुतोष, अली रजा, संतोष, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सुधाकर प्रसादआशीष वर्मा, कानूनगो मतीन खां विनय कुमार विनोद कुमार विनीत राजभर विवेक सिंह राम आशीष सिंह गौरव राय सतीश तिवारी सौरभ राय सुनील कुमार, तथा अधिवक्ता जनार्दन यादव, सुतीक्ष्ण मिश्रा, नदीम अख्तर, रामप्रवेश यादव, महेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह, सतीश कुमार पांडे, उमाशंकर उपाध्याय और ब्रह्मदेव उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोककुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




