मुकुट पूजन कर घोसी नगर की प्राचीन रामलीला की हुई शुरुआत
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मुकुट पूजन कर घोसी नगर की प्राचीन रामलीला की हुई शुरुआत
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी।मऊ। घोसी नगर के कस्बाबाजार की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ शनिवार को देर शाम को श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, भगवान शंकर, परमपिता ब्रह्मा जी आदि के मुकुट की धार्मिक रीतिरिवाज के बीच राजगद्दी के मैदान में पूजन के साथ संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम के यजमान श्रीरामलीला समिति घोसी के अध्यक्ष सुधीरश्रीवास्तव एवं पुरोहित के रूप में अनिल मिश्रा मुन्ना रहे। इस अवसर पर चेयरमैन मुन्नागुप्ता भी उपस्थित रहे।
घोसी नगर की सैकड़ों वर्ष पुरानी श्रीरामलीला कार्यक्रम जो की कस्बा बाजार में कई स्थानों पर संपन्न होती है। विजय दशमी के दिन मझवारा मोड़ स्थित श्रीरामलीला मैदान में राम रावण युद्ध एवं राजगद्दी मैदान में श्रीराम भरत मिलाप, राजगद्दी के साथ खत्म होती है।
इस अवसर पर संरक्षक हरिश्चंद्र बरनवाल, अध्यक्ष सुधीरश्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामबिलास सोनकर,जनकज बरनवाल,राजेश निषाद, अतुलश्रीवास्तव,उमेश बरनवाल,राघवेन्द्रमिश्रा,परशुराम आदि के साथ बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




